क्यों सीधे रास्ते पर उड़ने की जगह घुमावदार रास्ता चुनते हैं विमान?
पृथ्वी की चपटी गोलाकार आकृति के कारण विमान एक सीधे रास्ते पर नहीं उड़ते हैं। चपटी गोलाकार आकृति के चलते पृथ्वी पर दो बिंदुओं के बीच की सबसे छोटी दूरी एक सीधी रेखा नहीं बल्कि एक आर्क है जिसे ग्रेट सर्कल रूट कहा जाता है। मौजूदा मानचित्र के चलते भी विमान घुमावदार रास्ते चुनते हैं।