क्यों सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करते हैं डीवाई चंद्रचूड़ के दोनों वकील बेटे?
निवर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एक विदाई समारोह में बताया है कि उनके वकील बेटों अभिनव और चिंतन चंद्रचूड़ ने उनके अनुरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने से इनकार किया था। उन्होंने बताया, "बेटों ने मुझसे कहा, 'आपके पद छोड़ने के बाद हम प्रैक्टिस करेंगे।'आपके जज रहते हुए हम यहां आकर आपका नाम बदनाम क्यों करें?"'