क्यों सेबी के कर्मचारी कर रहे हैं चेयरपर्सन माधबी बुच के इस्तीफे की मांग?
बाज़ार नियामक सेबी के कई कर्मचारियों ने गुरुवार को मुंबई में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, कर्मचारियों ने सेबी में टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप लगाया था और सेबी ने इसका खंडन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी के खंडन के बाद कर्मचारी और अधिक भड़क गए।