क्यों सिम कार्ड के डिज़ाइन में एक कोने में होता है कट?
शुरुआत में सिम कार्ड साइड से कटे हुए नहीं होते थे और उनका डिज़ाइन आयताकार होता था जिससे लोगों को समझने में दिक्कत होती थी कि सिम का कौनसा हिस्सा सीधा और कौनसा उल्टा है। टेलीकॉम कंपनियों ने यह परेशानी दूर करने के लिए सिम के आकार में बदलाव किया और उसके एक कोने में कट लगाने का फैसला किया।