क्यों सिर्फ 6 महीने में $1 ट्रिलियन बढ़ गया भारतीय कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण?
बीएसई पर सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण 6 महीने में $1 ट्रिलियन बढ़कर $5 ट्रिलियन हो गया है। बकौल ब्लूमबर्ग, यह बड़ी संख्या में युवाओं के बाज़ार में निवेश का नतीजा है। वहीं, एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा भारत का रेटिंग आउटलुक अपग्रेड करने और फिर एनडीए सरकार बनने से नीतिगत निरंतरता सुनिश्चित होने से भी शेयरों के भाव चढ़े हैं।