क्यों सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए विराट कोहली और एमएस धोनी के फैन्स?
हरभजन सिंह के 'असली फैन्स धोनी के हैं, बाकी के पेड हैं' बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली और एमएस धोनी के फैन्स भिड़ गए हैं। कोहली-धोनी के फैन्स ने एक-दूसरे के आइडल का मज़ाक उड़ाने वाले हैशटैग के साथ पोस्ट शेयर किए हैं। पत्रकार अदिति त्यागी ने कहा, "धोनी-कोहली दोनों हीरो हैं...इन हैशटैग को भूल जाइए! "