क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #JusticeForAtulSubhash?
बेंगलुरु में अतुल सुभाष नामक 34-वर्षीय इंजीनियर ने 'पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर' आत्महत्या कर ली है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #JusticeForAtulSubhash ट्रेंड हो रहा है। पुलिस अधिकारी प्रणव महाजन, लेखक नीलेश मिसरा और शेफाली वैद्य समेत कई लोगों ने कानून पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।