हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) या हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। डब्ल्यूएचओ और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इसे साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि लंबे समय तक इसका पता नहीं चल पाता है और यह बाद में मौत का कारण बन जाता है। हाई बीपी से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, डिमेंशिया और दृष्टिबाधिता हो सकती है।