80-90 के दशक में होटल के बाथरूम में फोन मिलना लग्ज़री का संकेत था और यह टॉप होटल की पहचान बन गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फोन आमतौर पर इसलिए होता है ताकि गेस्ट बाथरूम में रहते हुए आपातकालीन ज़रूरतों के मामले में कॉल कर सकें। अमेरिकी रेटिंग ग्रुप्स ने इसे फोर या फाइव स्टार हासिल करने की शर्त रखी थी।