क्यों हवाई जहाज में नारियल ले जाने की नहीं होती है अनुमति?
हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को धारदार हथियार और ज्वलनशील पदार्थ सहित कई सामान ले जाने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, विमान में नारियल ले जाना भी मना है। न्यूज़ 18 के मुताबिक, नारियल में अत्यधिक मात्रा में तेल होता है और तेल के ज्वलनशील पदार्थ की श्रेणी में होने के कारण विमान में नारियल ले जाना मना है।