क्या 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए IPL सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी? जानें क्या है वायरल खबर का सच
आईपीएल सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा गया कि वह 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं। यह खबर गलत है क्योंकि वह फिलहाल 9वीं में हैं। गौरतलब है, आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में छक्का-चौका जड़ने वाले क्रिकेटर भी हैं।