आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए न्यूनतम आयु नीति लागू की है जिसके तहत खिलाड़ियों को खेलने के लिए कम-से-कम 15 वर्ष की उम्र होनी चाहिए। हालांकि आईपीएल में कोई औपचारिक न्यूनतम आयु सीमा नहीं है और इसका फैसला फ्रैंचाइज़ी करती हैं। 13-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सोमवार को आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।