क्या 13 साल का लड़का इतने लंबे छक्के मार सकता है? सूर्यवंशी को लेकर पाक पेसर जुनैद
पाकिस्तानी पेसर जुनैद खान ने अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी द्वारा लगाए गए छक्के का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "क्या 13 साल का लड़का इतने लंबे छक्के मार सकता है?" गौरतलब है, सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ सनसनीखेज़ पारी में सिर्फ 36 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए थे।