क्या 57 साल की उम्र में फिर पिता बनने वाले हैं अरबाज़ खान? पत्नी के गर्भवती होने की लगीं अटकलें
अभिनेता अरबाज़ खान (57) की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं। एक वीडियो में शूरा को लूज़ शॉर्ट आउटफिट में देखा गया है और वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से उतरते समय संभल-संभलकर चल रही हैं। अरबाज़ भी उन्हें हाथ पकड़कर गाड़ी में बिठाते दिखे। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने लिखा कि वह गर्भवती हैं।