क्या 5G इंसानों के लिए खतरनाक है? रिसर्च में मिला जवाब
जर्मनी की कंस्ट्रक्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक, 5G से निकलने वाली हाई फ्रीक्वेंसी तरंगों का इंसान के शरीर पर बुरा असर नहीं पड़ता है। इससे न डीएनए को नुकसान होता है और न जीन में गड़बड़ी आती है। रिसर्च में पाया गया कि शरीर का तापमान सामान्य रहने पर 5G तरंगों से कोई नुकसान नहीं होता है।