क्या 730 से कम है CIBIL स्कोर? RBI के नए नियमों के कारण लोन मिलना हो सकता है मुश्किल
आरबीआई का नया ईसीएल डायरेक्शन-2026 1 अप्रैल-2027 से लागू होगा जिसके तहत बैंक जोखिम वाले लोन पर पहले से प्रावधान करेंगे जिससे 730+ CIBIL वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, कम स्कोर वालों को महंगे लोन/अतिरिक्त गारंटी का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के करीब 62% लोगों का CIBIL 730 से कम है।