क्या ATM से पैसे निकालने से पहले 2 बार दबाते हैं Cancel बटन? जानें कितनी काम की है ट्रिक
पीआईबी के मुताबिक, एटीएम से पैसे निकालने से पहले ‘कैंसल’ बटन 2 बार दबाने से पिन की सुरक्षा का कोई लेना-देना नहीं है और आरबीआई ने ऐसा किसी को करने की सलाह नहीं दी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा के लिए पिन डालते समय कीपैड को हाथों से ढकें, जाचें कि मशीन में स्किमर जैसा कोई डिवाइस तो नहीं लगा।