क्या EPFO के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन बढ़ेगी? जानें सरकार ने क्या कहा
लोकसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि EPFO की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने या नई सिफारिश लागू करने की कोई योजना नहीं है। सरकार के अनुसार, EPS-95 एक 'परिभाषित अंशदान-परिभाषित लाभ' योजना है जिसमें पेंशन फंड नियोक्ता के 8.33% और सरकार के 1.16% योगदान (₹15,000 तक सैलरी) से बनता है इसलिए इसका संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है।