FASTag के नए सालाना पास से जुड़े सवालों को लेकर सरकार ने बताया है कि इसे खरीदना अनिवार्य नहीं होगा। सरकार ने बताया कि FASTag का मौजूदा ईकोसिस्टम जारी रहेगा और जो लोग पास नहीं खरीदना चाहते वे टोल प्लाज़ा पर अपने FASTag से रेगुलर ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं। ये पास 15 अगस्त 2025 से जारी होंगे।