क्या LPG सिलिंडर की कमी के बीच होटल और रेस्टोरेंट बिल में 'गैस क्राइसिस चार्ज' जोड़ सकते हैं?

होटल और रेस्टोरेंट कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी का सामना कर रहे हैं। सीसीपीए दिशानिर्देशों के अनुसार, रेस्टोरेंट केवल लिस्टेड फूड प्राइस और जीएसटी ही वसूल सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि ग्राहक की सहमति के बिना अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती लागत की भरपाई के लिए रेस्टोरेंट को मेन्यू कीमतें संशोधित करना चाहिए।

Load More