क्या PM मोदी की इज़रायल यात्रा के दौरान भारत को थी ईरान हमले की जानकारी? केंद्र ने किया साफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इज़रायल दौरे और उसके बाद ईरान पर हुए हमले को लेकर उठे सवालों पर सरकार ने स्थिति साफ की है। राज्यसभा में 'क्या सरकार को ईरान पर हुए हमले की जानकारी थी?' सवाल पर विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "मामले से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई।" प्रधानमंत्री 25-26 फरवरी को इज़रायल दौरे पर थे।