क्या UPSC स्कैम बीजेपी के ताबूत में एक और कील साबित होगा?: कांग्रेस नेता सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर, पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह व कई अन्य आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर फर्ज़ीवाड़े का आरोप लगने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं कई नौकरशाहों के बारे में फर्ज़ीवाड़े के ऐसे मामले सामने आने से हैरान हूं। क्या यूपीएससी स्कैम बीजेपी के ताबूत में एक और कील साबित होगा?"