क्या अंडे खाने से कम होता है मोटापा? AIIMS के डॉक्टर ने गिनाए अंडे खाने के फायदे
AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार, अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे खाने से फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। बकौल डॉक्टर, अंडा पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे क्रेविंग्स नहीं होती हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से वेट लॉस और बेली फैट घटाने में मदद मिल सकती है।