क्या अक्षय कुमार ने टेलीप्रॉम्पटर देखकर बोले डायलॉग? वायरल क्लिप में लोगों ने किया दावा
अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोग दावा कर रहे हैं वह टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपने डायलॉग बोल रहे हैं। यह क्लिप 'नागिन 7' सीरियल का है जहां वह अपनी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
वायरल वीडियो में डायलॉग बोलते समय अक्षय कुमार की आंखें इधर-उधर होते हुए दिख रही हैं।