क्या अच्छे दिन आखिरकार आने वाले हैं?: बीजेपी के गढ़ में प्रशांत की जीत पर वांगचुक की पत्नी
बीजेपी के गढ़ बांकीपुर (बिहार) के उप-चुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की जीत पर ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पहले जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के चलते इस्तीफा और अब बांकीपुर में प्रशांत किशोर की यादगार जीत...क्या भारत अब राजनीति की नई परिभाषा पूछ रहा है? क्या आखिरकार अच्छे दिन आने वाले हैं?"