क्या अन्य हथियारों की तरह परमाणु बम भी बेच सकता है कोई देश? जानें क्या है नियम
परमाणु अप्रसार संधि एक ऐसी संधि है जो देशों को परमाणु हथियार बेचने से रोकती है। दरअसल, इस संधि का उद्देश्य परमाणु हथियारों और उसके टेक्नोलॉजी के प्रसार को रोकना है। ऐसे में कोई देश किसी अन्य देश को परमाणु हथियार बेचता है तो इसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराध माना जाएगा और ऐसे देशों को कई प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं।