क्या अली गोनी ने चहल की दोस्त RJ महवश का उड़ाया मज़ाक? इंस्टा स्टोरी पर कह दी यह बात
अभिनेता अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "भारतीय टीम और कोच की मेहनत❌। स्टेडियम में मौजूद हर भारतीय लड़की...सोशल मीडिया पर लिखती है 'मैं लकी हूं'✅।" लोग इसे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की दोस्त आरजे महवश पर कमेंट मान रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद महवश ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "टीम इंडिया के लिए लकी हूं।"