क्या अश्विन पूरी तरह फिट नहीं हैं?: सुंदर को टीम में शामिल किए जाने पर आकाश चोपड़ा
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे व तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चौंकाने वाला फैसला बताया है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम क्या सोच रही है? क्या भारत एक और स्पिनर को खिलाना चाहता है? क्या अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं हैं?"