आप किसी मुहूर्त का इंतज़ार कर रहे हैं?: निर्वासन मसले पर असम सरकार को फटकारते हुए सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को डिटेंशन सेंटर्स से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए असम सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि 63 विदेशी घोषित लोगों को उनके देश भेजने के लिए 'क्या आप किसी विशेष मुहूर्त का इंतज़ार कर रहे हैं'? कोर्ट ने अगले 2 हफ्तों में इन लोगों को वापस भेजने का निर्देश दिया है।