क्या आप भी नहीं करते हैं नाश्ता? डॉक्टर ने बताया कैसे यह आपके पाचन व गट हेल्थ पर डालता है असर
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में डॉक्टर सुरक्षित टी.के. ने कहा है, "नाश्ता न करना पाचन के लिए नुकसानदेह है..क्योंकि यह मेटाबॉलिज़्म को धीमा कर देता है और गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।" उन्होंने कहा, "नाश्ता न करने से पेट में ऐसिड की मात्रा बढ़ सकती है।" बकौल डॉक्टर, बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को दिन की शुरुआत नाश्ते से करनी चाहिए।