क्यों कुछ लोगों को खास तरह की आवाज़ों से होती है परेशानी?
मिसफोनिया ऐसी कंडीशन है जिसमें किसी को इंसानों द्वारा की जाने वाली खास तरह की आवाज़ों से ऐंग्ज़ाइटी होती है और क्रोध आता है। पेन बजाने या कीबोर्ड टैपिंग आदि से उन्हें दिक्कत होती है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इशू गोयल ने कहा, "इन लोगों में परिस्थितियों से निपटने का मेकेनिज़्म ठीक से विकसित नहीं होता इसलिए वे...सेफ ज़ोन से नहीं निकलते।"