क्या आपको भी पेट भरा हुआ होने के बावजूद मीठा खाने का होता है मन? जानें क्या है वजह
भरपेट खाने के बावजूद मीठा खाने की इच्छा को 'डेज़र्ट स्टमक' कहते हैं। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मेटाबॉलिज़्म रिसर्च के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस में पीओएमसी न्यूरॉन्स इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। ये फूड इनटेक को रेगुलेट कर β-एंडोर्फिन्स रिलीज़ करते हैं जिससे भूख न होने पर भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है।