क्या आलू के अंकुरित हो जाने या उसमें हरा धब्बा होने पर करना चाहिए उसका सेवन?
'ईटिंगवेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरे धब्बे वाले/अंकुरित आलू में विषाक्त पदार्थ होते हैं और इसे पूरी तरह हटाए बिना नहीं खाना चाहिए। वहीं, 'हेल्थलाइन' के मुताबिक, अंकुरित आलू में ग्लाइकोअल्कलॉइड की मात्रा अधिक होती है और सीमित मात्रा में इसके सेवन से पेट दर्द-उल्टी जबकि अत्यधिक सेवन से निम्न रक्तचाप, यहां तक कि मौत भी हो सकती है।