नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज़ एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज़ (एनआईडीडीके) के मुताबिक, आलू में रेज़िस्टेंट स्टार्च पाया जाता है जो पूरी तरह पच नहीं पाता और बड़ी आंत तक पहुंच जाता है। वहां मौजूद बैक्टीरिया इसे फर्मेंट करते हैं जिससे गैस बनने लगती है। कुछ लोगों में यही गैस पेट फूलने, भारीपन और एसिडिटी जैसे लक्षण पैदा कर सकती है।