क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ रहे हैं चीनी के दाम? सरकार ने दी सफाई

खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, चीनी की कीमत 20 जुलाई के ₹48.18/किलोग्राम से बढ़कर 20 अगस्त को रिकॉर्ड ₹55.70/किलोग्राम पहुंच गई। मंत्रालय ने इस तेज़ी को सरकार के E20 अभियान से जोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि कीमतों में उछाल की वजह घरेलू उत्पादन का उम्मीद से कम रहना, मांग बढ़ना, फसल को नुकसान और वैश्विक सप्लाई में कमी है।

Load More