क्या एशिया कप से बाहर होगा पाकिस्तान? ब्रॉडकास्टर के पोस्टर से अटकलें हुईं तेज़

एशिया कप 2025 के सितंबर में होने की संभावना है लेकिन भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते अब तक कुछ तय नहीं हुआ है। एशिया कप के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए टूर्नामेंट के पोस्टर के बाद पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर रहने की अटकलें लगी हैं। दरअसल, पोस्टर में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के कप्तान ही दिखे।

Load More