क्या कैंसर पीड़ित शख्स के स्पर्म से पैदा हुए बच्चों को भी हो सकता है कैंसर?
यूरोप में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कैंसर पीड़ित शख्स के स्पर्म से पैदा हुए बच्चों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ खास तरह के कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर वंशानुगत जीन म्यूटेशन से जुड़े हो सकते हैं। कैंसर के लगभग 5-10% मामले आनुवांशिक दोषों के कारण होते हैं।