क्या कोविड-19 की नई लहर से बचने के लिए लेनी चाहिए वैक्सीन की बूस्टर डोज़?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एशियाई देशों में फैल रही कोविड-19 की नई लहर से बचने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन का बूस्टर डोज़ लगवाना चाहिए। 6 महीने से अधिक समय पहले बूस्टर डोज़ लेने वाले व कई बार कोविड-19 से संक्रमित हुए लोग बूस्टर डोज़ लगवा सकते हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के 257 ऐक्टिव केस हैं।