क्या केवल मेनोपॉज बढ़ने से महिलाओं का वज़न बढ़ जाता है या अन्य कारण भी हैं ज़िम्मेदार?
मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और वज़न बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। मेनोपॉज के बाद सभी महिलाओं का वज़न बढ़े, यह ज़रूरी नहीं है बल्कि इसके लिए लाइफस्टाइल-डाइट भी ज़िम्मेदार हैं। मेनोपॉज में वज़न बढ़ने से बचने के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें और तनाव कम लें।