क्या किसी 'गलतफहमी' के कारण खरगे ने पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर की विवादित टिप्पणी?
मल्लिकार्जुन खरगे को टोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीटे गए शख्स ने दावा किया है कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता है और उसकी पूरी बात नहीं सुनी गई। उसने कहा, "मोदी कहीं नहीं जाएंगे।" इसपर खरगे बोले, "मोदी के 'पिता' भी जाएंगे।" कार्यकर्ता ने सफाई दी कि उनका मतलब था कि बगावत न होने तक पीएम मोदी सत्ता में बने रहेंगे।