क्या किसी देश के पास इससे बेहतर डील है?: रूस से तेल खरीदने के सवाल पर जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोहा फोरम में एक सवाल के जवाब में कहा है कि रूस भारत को सस्ता तेल नहीं देता है और अगर किसी के पास बेहतर डील है तो वह बताए। उन्होंने कहा, "हां हमें रूस से तेल मिलता है और ज़रूरी नहीं कि यह सस्ता हो। क्या किसी देश के पास इससे बेहतर डील है?"