क्या केस दर्ज करने से पहले ही पोस्टमॉर्टम कर दिया गया था?: कोलकाता रेप-हत्या केस पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-हत्या मामले की सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज होने से पहले ही पोस्टमॉर्टम हो गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "शाम 7:10 बजे पोस्टमॉर्टम हुआ जबकि...रात 11:30 बजे केस दर्ज हुआ।" इसपर राज्य सरकार के वकील ने बताया, "वह एफआईआर थी...अप्राकृतिक मौत का केस दोपहर 1:45 बजे दर्ज हुआ था।"