पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर की तीन बेटियां है जिनके नाम उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह हैं। गुरशरण प्रोफेसर और एक लेखिका रही हैं और उनकी बड़ी बेटी उपिंदर इतिहासकार व अशोका यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। दमन सिंह लेखिका हैं और उनके पति आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, अमृत सिंह अमेरिका में वकील हैं।