गीज़र को इमर्सन रॉड का एडवांस्ड वर्ज़न कहा जाता है। बीआईटीएस पिलानी के प्रोफेसर डॉक्टर नवनीत गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर गीज़र ऑन करके नहाने पर करंट लगने की संभावना कम है क्योंकि इन दिनों गीज़र कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं लेकिन ‘जुगाड़’ वायरिंग या अर्थिंग की समस्या होने पर झटका लग सकता है।