क्या गैर-भारतीयों को भी पासपोर्ट मिल सकता है?: 'नागरिकता के सबूत' विवाद पर आदित्य ठाकरे
विदेश मंत्रालय द्वारा 'पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं' बताए जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने 3 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा, "पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस क्या वेरिफाई करती है? क्या भारत गैर-भारतीयों को भी ट्रैवल डॉक्यूमेंट के रूप में पासपोर्ट देता है? क्या इस घोषणा से अन्य देशों के मन में संदेह पैदा नहीं होगा?"