क्या गुस्सा करने से बढ़ती है हार्ट अटैक आने की आशंका?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशित चंद्र ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि गुस्सा हार्ट अटैक की आशंका को बढ़ाता है। उन्होंने कहा, "गुस्सा स्ट्रेस हार्मोन्स को बढ़ाता है जिससे हृदय गति और रक्तचाप बढ़ता है। अगर धमनियां कमज़ोर हैं...ब्लॉक्ड हैं तो स्ट्रेस से ये डैमेज हो जाते हैं और ब्लड क्लॉट होता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।"