क्या गर्मी के दिनों में दिल की बीमारी का बढ़ जाता है खतरा? जानें
कानपुर हृदय रोग संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टर एसके सिन्हा ने गर्मी के दिनों में दिल की बीमारी बढ़ने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "गर्मी में नसें फैल जाती है और पसीने के कारण शरीर का पानी कम होने लगता है जिससे खून गाढ़ा होने लगता है और हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।"