अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल में दावा किया कि चंद्रमा अब अमेरिका का इलाका है। हालांकि, UN की 1967 की 'आउटर स्पेस ट्रीटी' के तहत कोई देश चंद्रमा पर अपना स्वामित्व नहीं जता सकता और यह सबकी साझी विरासत है। ट्रंप ने दावा ऐसे समय में किया जब कई देश/कंपनियां चंद्रमा पर बेस स्थापित करने की होड़ में हैं।