क्या चंद्रशेखरन के जाने के बाद नोएल टाटा बन सकते हैं टाटा संस के चीफ?
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा एक साथ टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के चेयरमैन नहीं बन सकते। टाटा संस के संशोधित आर्टिकल्स ऑफ असोसिएशन के मुताबिक, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट या सर रतन टाटा ट्रस्ट या दोनों के चेयरमैन टाटा संस के चेयरमैन नहीं बन सकते। एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि वह अपना माजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे।