क्या चीनी या मिठाई नहीं खाने के बावजूद हो सकती है डायबिटीज़ की बीमारी?
सीके बिड़ला हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा अरोड़ा ने बताया है कि चीनी या मिठाई नहीं खाने वाला शख्स अगर अधिक फैट वाला भोजन लेता है तो उसके डायबिटीज़ से पीड़ित होने का खतरा होता है। उन्होंने बताया कि शरीर में फैट अधिक होने से शरीर का इंसुलिन फैट सेल में जमा हो जाता है जिससे इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जाता है।